पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मंडल प्रधान पर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

भाजपा मंडल प्रधान पर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किट्टीपार्टियोंकी आड़ में लोगों से 2.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना जमालपुर की पुलिस ने मुंडियां कलां के भाजपा नेता अनिल अरोड़ा उसकी प|ी सीमा अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस कमिश्नर को सुनीता शर्मा, उपिंदरजीत कौर, सुषमा रानी, दलजीत कलसी, नेहा कलसी, अर्चना उर्फ शालू , परमजीत कौर ने शिकायत दी थी कि उक्त आरोपियों ने उन्हें विश्वास मे लेकर लकी ड्रा के लिए पैसे ले लिए। सिक्योरिटी के रूप में चेक भी दे दिए। बाद में सीमा अरोड़ा उनका पैसा लेकर विदेश भाग गई। जब उसके पति अनिल अरोड़ा से बात की गई तो वे जान से मारने की धमकियां देने लगे।

आरोपी लोगों को अपनी राजनैतिक पहुंच के चलते धमकी देता रहा है। गौरतलब है कि अनिल अरोड़ा भाजपा के जमालपुर मंडल के प्रधान हैं। जिला प्रधान प्रवीण बांसल ने कहा कि अभी इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। पार्टी के नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। जबकि मंडल प्रधान के रिश्तेदार ने बताया कि यह राजनीतिक रंजिश है। वह मामले को लेकर बड़े अफसरों के पास जाएंगे।