पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जबरन करवाई पड़ोसी की बेटी की शादी, फिर उसकी मां को लेकर भागा

जबरन करवाई पड़ोसी की बेटी की शादी, फिर उसकी मां को लेकर भागा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकव्यक्तिने पहले पड़ोस में रहने वाली महिला की बेटी की जबरन शादी करवा दी। बाद में वह लड़की की मां को लेकर फरार हो गया। फील्डगंज की इस घटना में आरोपी ने महिला के साथ 5 तोले सोना, 14 चांदी के सिक्के और एक लाख रुपए की नकदी लेकर गया है। जब इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर उसकी प|ी वीना और फील्डगंज के ही रहने वाले सरबजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

एएसआई राजिंदर प्रसाद ने बताया कि वीना के चार बच्चे हैं। अशोक कुमार एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और अपने परिवार के साथ कूचा नंबर 15 में किराए के मकान में रहता है। सरबजीत सिंह भी अपने परिवार के साथ उसी घर में किराए पर रहता था। पड़ोस में कमरा होने के कारण सरबजीत का अशोक के कमरे में आना जाना था।

अशोक ने बताया कि सरबजीत ने अशोक की बेटी की शादी 2013 में उसकी मर्जी के बिना ही जबरन करवा दी। सरबजीत की दखलअंदाजी के कारण अशोक ने कमरा छोड़कर अपने गांव परिवार समेत जाने का फैसला किया। लेकिन सरबजीत ने उसकी प|ी के साथ मिलकर जून 2013 को अशोक के कमरे में पड़ा 5 तोले सोना, 14 चांदी के सिक्के एक लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं सरबजीत वीना अपने परिवार के साथ फरार हो गया। जब इस बारे में अशोक को जानकारी मिली तो उसने पुलिस को सूचित किया।