पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन और चूरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार

हेरोइन और चूरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| नशातस्करी करने के आरोप में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 10 ग्राम हेरोइन और सात किलो चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान काकोवाल रोड के रहने वाले रोहित वर्मा और नवांशहर की रहने वाली महिंदर कौर के रूप में हुआ है। थाना मोती नगर के इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि एएसआई रामपाल ने रोहित शर्मा को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार िकया। वहीं लाडोवाल की पुलिस ने महिंदर कौर को गांव तलवंडी कलां के पास से सात किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार िकया है।