- Hindi News
- अब भारतीयों का फेवरेट टूरिज्म डेस्टिनेशन बनेगा इजराइल
अब भारतीयों का फेवरेट टूरिज्म डेस्टिनेशन बनेगा इजराइल
भारतके ट्रेवल एजेंट्स की नामी एसोसिएशनों में से एक ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अपनी एनुअल कन्वेंशन इजराइल में करने जा रही है। इजराइल की मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म के सहयोग से 22 से 25 फ़रवरी तक राजधानी येरुसलम में होने वाले इस सम्मेलन में टीएएफआई के 600 मेंबर्स हिस्सा लेंगें। भारत में इजरायल की मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म के डायरेक्टर हसन मदाह के अनुसार टीएएफआई सम्मेलन भारतीय ट्रेवेल एजेंटों के सामने इजरायल को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतरीन मंच है और हमें उम्मीद है कि इस सम्मेलन के जरिए एक पर्यटन स्थल के रूप में जो भी मिथक हैं, वो स्पष्ट हो जाएंगे।