- Hindi News
- एग्जिट पोल में ‘आप’ की जीत से गिरा शेयर बाजार,490 अंक टूटा
एग्जिट पोल में ‘आप’ की जीत से गिरा शेयर बाजार,490 अंक टूटा
सेंसेक्स 28227 पर बंद, निफ्टी 134.7 अंक टूटा
एजेंसी| मुंबई
बाजारकी गिरावट थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को लगातार सातवें दिन बाजार टूटकर बंद हुए हैं। बाजार में चौतरफा दबाव रहा। दिल्ली चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजों ने पहले ही सेंटिमेंट खराब कर रखे थे लेकिन कंपनियों के नतीजों से बाजार में जैसे निराशा ही छा गई। अंत में सेंसेक्स 490.5 अंक की गिरावट के साथ 28227.4 के स्तर पर और निफ्टी 134.7 अंक की कमजोरी के साथ 8526.3 के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। वहीं बीएसई के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
गोल्ड दिल्ली में 400 तो पंजाब में गिरा 300 रुपए
नईदिल्ली| कमजोरवैश्विक रुख के बीच मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर होने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 410 रुपए लुढ़ककर करीब दो सप्ताह के निम्न स्तर 27,790 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के अलावा कमजोर वैश्विक रख से मुख्यत: सोना, चांदी में गिरावट आई। पंजाब के जालंधर में यह गिरावट 330 रुपए जबकि लुधियाना में यह गिरावट 300 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
62 के पार निकला रुपया, 0.75% की कमजोरी
डॉलरके मुकाबले रुपए में सोमवार को भारी कमजोरी आई है। रुपया 62 के पार जाकर बंद हुआ और इसमें 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 62.17 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ 62 के स्तर पर खुला था। वहीं पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 61.69 के स्तर पर बंद हुआ था।