दीवान हॉल का नींव पत्थर रखा
लुधियाना | लाडोवाल,गांव रनीयां स्थित तपोवन कुटिया में संत महापुरुष रमेश्वरा नंद महाराज की अध्यक्षता में बाबा कौडा सिंह गिल गांव रनियां के निवासी की याद को समर्पित दीवान हॉल का विधिवत तरीके से भूमि पूजन करने नींव पत्थर रखा गया है। इस दौरान स्वामी प्रगण दास, गुरुद्वारा मंजी साहिब जरखड़ के मुख्य सेवादार भाई सुरजीत सिंह स्वामी मुकंदा नंद ने अपने करकमलों से नींव पत्थर रखा। इस दौरान संत रमेश्वर नंदी महाराज ने बताया कि संगत की सहुलियत के लिए इस दीवान हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है। समारोह में संगत ने श्रद्धा भाव के साथ सेवा के कार्यों में भाग लिया। इस मौके तपोवन कुटिया के प्रधान भगवंत सिंह ने इस सेवा के महान कार्य के लिए एक लाख रुपए दान दिए। इस अवसर पर गुरमेल सिंह संगोवाल, सरपंच तनवीर सिंह, सरपंच सुरजीत सिंह, मेवा सिंह, भूपिंदर कौर, सरंपच मनदीप सिंह, जगरुप सिंह जरखड़, दर्शन सिंह, मनदीप सिंह, रविंदर सिंह बग्गा, जगदेव सिंह, गुलजार सिंह, सुरजीत सिंह, रणजोध सिंह मान उपस्थित रहे।