पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव पुराण कथा में नारद प्रसंग सुनाया

शिव पुराण कथा में नारद प्रसंग सुनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिषीनगर स्थित सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी दुर्गा माता मंदिर में आयोजित किए जा रहे 35वें महा शिवरात्रि महोत्सव में शिवपुराण कथा का भगत मदन गोपाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजन किया जा रहा। भगत जी ने प्रवचन करते हुए बताया कि अंहकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। अहंकार भक्ति के मार्ग में आने वाली सबसे बड़ी बाधा है। भगत मदन गोपाल भारद्वाज शिव पुराण कथा में नारद जी का प्रसंग सुनाकर बताया कि किस प्रकार भगवान अंहकार के अंधकार में गिरे हुए अपने भक्त का स्वयं उद्धार करते हैं। उन्होंनें बताया कि भगवान अपने भक्त का सदा ख्याल रखते हैं। जब कभी भक्त अंहकार, क्रोध में ग़लत रास्ते पर चलता है। तो भगवान खुद अपने भक्त का उद्धार करते हुए, उसे सही मार्ग दिखलाते हैं। उन्होंनें बताया कि यह पूरा विश्व त्रिदेव की शक्ति से चल रहा है, जिसमें शिव मोक्ष के देवता हैं।

उनकी कृपा से प्राणी संसार के सभी बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है। इस अवसर पर रुकमेश्वर कुमार भारद्वाज, विनोद ब्रहृाचारी, संजीव भारद्वाज, सुरेश विशिष्ट, सुशील शर्मा, आर.के. बांसल, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश, सोहनलाल शर्मा, सोहन सिंह, ओम प्रकाश, शीतल, अजमेर सिंह, गुरप्रीत गोप्पी, सुरजीत, विश्वजीत, अशोक शर्मा, डॉक्टर हांडा, उपस्थित रहे।