- Hindi News
- नोबेल फाउंडेशन स्कूल के 200 बच्चों को बांटे कपड़े
नोबेल फाउंडेशन स्कूल के 200 बच्चों को बांटे कपड़े
लुधियाना|बिहारी कॉलोनीस्थित मां शारदा विद्यापीठ नोबल फाउंडेशन स्कूल में रोटरेक्ट क्लब और रोटरी क्लब के सहयोग से 200 बच्चों में कपड़े बांटे गए। रोटरेक्ट क्लब के प्रधान दीपक कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथों की सफाई के लिए साबुन लगाकर कम से कम बार उंगलियों और अंगूठे को मलना चाहिए ताकि हमें किसी तरह की इन्फेक्शन हो। सेक्रेटरी सना खान ने कहा कि हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखने में केवल 20 सेकेंड लगते हैं। इस अवसर पर डीएमसी के डॉ. भारती उप्पल ने महिलाओं में एनिमिया में न्यूट्रिशन डाइट का महत्व बताया। रोटरी क्लब के प्रधान अमनप्रीत सिंह ने नोबल फाउंडेशन के चेयरमैन राजिंदर शर्मा के काम की सराहना की। इस मौके पर डॉ. संजीव उप्पल, डॉ. राजनवीर सिंह, एस थिंद, डॉ. अमित खुराना मौजूद थे।