गुरवीन मिस और उपिंदर मिस्टर फेयरवेल बने
दुगरीरोडस्थित सेक्रेड सोल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी की शुरुआत गीतों से हुई। स्टूडेंट्स की ओर से मॉडलिंग स्किट पेश किया गया। स्कूल टीचर्स अध्यापकों के लिए वन मिनट गेम्स करवाई गई। जिसमें सूई धागा, म्यूजिक चेयर बिंदी लगाने की गेम मुख्य रही। स्टूडेंट्स ने गेम उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
सुंदर ड्रेस में सजधज कर स्टूडेंट्स ने पार्टी में शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका ने स्टूडेंट्स को आगे जाकर लगन के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने अध्यापकों के प्रति आदर प्यार प्रकट करने के लिए स्मृति चिह्न दिए
गुरवीन कौर को मिस फेयरवेल उपिंदर सिंह को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया। मिस एलीगेंट जैसमीन कौर, बेस्ट ड्रेस रतिंदर सिंह को चुना गया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह गिल, सेक्रेटरी सुखदीप कौर गिल ने स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेक्रेड सोल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी में भाग लेते हुए।
दुगरी रोड स्थित सेक्रेड सोल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
लुधियाना| न्यूसुभाष नगर स्थित हर्ष विद्या मंदिर स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजन किया गया। जिसमें नौंवी क्लास के स्टूडेंट्स ने दसवीं क्लास के बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। स्टूडेंट्स ने गिद्दा, भंगड़ा डालने के साथ मॉडलिंग भी की 9वीं क्लास के बच्चों ने दसवीं क्लास के बच्चों के लिए गाने गाए। इस अवसर पर पार्टी पर विभिन्न विषयों पर नाटक भी पेश किए गए। पार्टी में बच्चोंं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर डीपी शर्मा ने बच्चो को बधाई दी। वहीं आगे आने वाले समय बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों की काउंसलिंग के आरके इंस्टीट्यूट की आेर सेमिनार का आयोजन किया गया।