पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्ट कंपीटिशन में अमीरा बवेजा ने लिया पहला स्थान

आर्ट कंपीटिशन में अमीरा बवेजा ने लिया पहला स्थान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|दुगरी स्थितबाल भारती पब्लिक स्कूल में बसंत उत्सव पर कंपीटिशन हुआ। गेम्स, डांस, बेबी शो कई अन्य तरह की गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आर्ट कंपीटिशन, इंटर स्कूल डांस कंपीटिशन, सिंगिंग फिएस्टा, मॉम एंड मी रैंप वॉक, रंगोली कंपीटिशन में इनाम निकाले। आर्ट कंपीटिशन में अमीरा बवेजा ने पहली, खुशनूर सिंह ने दूसरी, भाविका अरोड़ा ने तीसरी पोजीशन ली। ग्रुप बी में त्रिशनूर कौर ने पहली, आरिका छाबड़ा, गुंताज कौर दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह ग्रुप सी, डी, जी में रवनीत कौर, रिधी अरोड़ा, जैसमीन कौर, प्रार्थना थापर पहले स्थान पर रहे। इंटर स्कूल डांस कंपीटिशन में बीसीएम आर्या शास्त्री नगर स्कूल पहले, जीएनआई पब्लिक स्कूल दूसरे गुरू हरकिशन पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सिंगिंग कंपीटिशन में ग्रुप वन में जपनीत पहले, ग्रुप बी में कृषनार्थ पहले, ग्रुप थ्री में वंशिका पहले, ग्रुप फोर में सुनीति पूनम पहले ग्रुप फाइव में गुरिंदर मक्कड़ पहले स्थान पर रहे। मॉम एंड मी वॉक में प्रभजोत कौर गुरनूर सिंह पहले स्थान पर रहे। रंगोली कंपीटिशन में प्रीति ने पहला स्थान पाया।