- Hindi News
- स्प्रिंग डेल स्कूल ने यंग साइंटिस्ट इंडिया में जीते दो विशेष पदक
स्प्रिंग डेल स्कूल ने यंग साइंटिस्ट इंडिया में जीते दो विशेष पदक
लुधियाना| शेरपुररोड स्थित स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने ‘यंग साइंटिस्ट इंडिया’ में शानदार प्रदर्शन किया। चेन्नई में करवाए गए कंपीटिशन में पंजाब से स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल से नौंवी क्लास के आशा सिंह, दीक्षांत तरुणप्रीत ने हिस्सा लिया था। साइंस के 4 मॉडल को पेश किया गया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक, अंतरिक्ष विज्ञान रोबोट से संबंधित थे। प्रतियोगिता में 161 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्प्रिंग डेल के स्टूडेंट्स ने 2 विशेष इनाम को हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल संचालिका निर्देशिका अविनाश कौर वालिया ने बधाई दी। स्कूल चेयरमैन निर्मल सिंह वालिया, डायरेक्टर मनदीप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अमिता मित्तल, प्रिंसिपल कमलप्रीत कौर ने स्टूडेंट्स को बधाई दी। वहीं बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रहने के लिए प्रेरित किया।