- Hindi News
- शिवम, रवनूर और ईशान को मिला कराटे का येलो बेल्ट
शिवम, रवनूर और ईशान को मिला कराटे का येलो बेल्ट
लुधियाना| संजयकराटे स्कूल की लुधियाना ब्रांच में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू के डीआईजी संदीप गोकुल जतिन आहूजा ने की। शिहान संजय की अध्यक्षता में बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों ने परीक्षा को पास किया। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके पेरेंट्स भी मौजूद थे। शिहान ने सभी को कराटे की अहमियत, आत्म सुरक्षा बेल्ट ग्रेडिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कों के साथ साथ लड़कियों को भी कराटे सीखने चाहिए। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। येलो बेल्ट को शिवम, रवनूर ईशान ने हासिल किया। वही ऑरेंज बेल्ट कनव महाजन, रघुवीर छाबड़ा, पूरव वर्मा, आर्यन वर्मा ने प्राप्त किया।