पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉटर हाउस को मिली मार्च पास्ट में फर्स्ट प्लेस

वॉटर हाउस को मिली मार्च पास्ट में फर्स्ट प्लेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जस्सोवालस्थितहार्वेस्ट इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन किया गया। दो दिवसीय इस प्रोग्राम में विभिन्न इवेंट्स का आयोजन किया गया। जिसमें स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रोग्राम का आयोजन हार्वेस्ट इंटरनेशनल स्कूल टेनिस अकादमी के कैंपस डायरेक्टर कर्नल समीर कांजीलाल, टेनिस डायरेक्टर गैस्टन तोजेट प्रिंसिपल रिचर्ड बैंजामिन ने किया। मार्च पास्ट के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की गई। जिसमें वाटर हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं विभिन्न गतिविधियों में अर्थ हाउस ने पहला, एयर हाउस वॉटर हाउस दूसरे स्थान पर रहा। ब्वॉयज सेक्शन सूरज ने बेस्ट एथलीट का गर्ल्स सेक्शन में सारा देव ने बेस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया। प्रोग्राम के दूसरे दिन स्टूडेंट्स ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। जिसकी शुरुआत जेएस गिल ने ज्योति प्रज्वलन के साथ की। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्पेनिश डांस, इंग्लिश प्ले, भंगड़ा, स्कूल बैंड और गानों के साथ ही प्राइमरी विंग के बच्चों ने भी डांस पेश किया। प्रोग्राम के अंत में सभी विजेता स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया गया।

हार्वेस्ट इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स मीट के दौरान विजेता को सम्मानित करते हुए।