पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सटेंशन लेक्चर में स्टूडेंट्स को दी आईसीटी के बारे में जानकारी

एक्सटेंशन लेक्चर में स्टूडेंट्स को दी आईसीटी के बारे में जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलालोहटियाएसडी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की ओर से एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. शिव मोहन शर्मा, डॉ. रितु गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। लेक्चर में विभिन्न विषयों पर स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई। जिसमें ‘आईसीटी (इंफर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी), इनोवेटिव टीचिंग लर्निंग’ पर पंजाब यूनिवर्सिटी कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन डिपार्टमेंट की प्रो. डॉ. श्यामला देवी ने जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने लगातार बढ़ रही इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। वहीं ‘ओपन सोर्स कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन’ पर डॉ. अनु गुप्ता ने स्टूडेंट्स को जागरूक किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को ओपन सोर्स टेक्नॉलॉजी के बारे में बताया। इंटरेक्टिव सेशन में स्टूडेंट्स ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कॉलेज प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट संदीप अग्रवाल बृज मोहन रल्हन भी मौजूद थे।

कमला लोहटियाएसडी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की ओर से एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया