- Hindi News
- बायो और नैनो टेक्नोलॉजी के बारे में जानेंगे स्टूडेंट्स
बायो और नैनो टेक्नोलॉजी के बारे में जानेंगे स्टूडेंट्स
कॉमर्सऔरआर्ट्स की ओर ज्यादा जाने वाले मैरिटोरियस स्टूडेंट्स का इंट्रेस्ट साइंस में बढ़ाने के लिए पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ की ओर से ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरूआत की गई है।
‘मोटिवेशनल प्रोग्राम फॉर मैरिटोरियस स्टूडेंट्स ऑफ पंजाब’ नाम के इस कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में की गई। पांच दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नौवीं क्लास के 32 मैरिटोरियस स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। साइंस के लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में स्टूडेंट्स को बताने के साथ ही इस क्षेत्र में मिलने वाली अपॉरच्युनिटी के बारे में बताएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत स्टूडेंट्स वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. रविंदर कौर धालीवाल ने की। वहीं, डिस्ट्रिक्ट साइंस सुपरवाइजर (डीएसएस) प्रदीप कुमार ने विशेष अतिथि थे।
शहर के विभिन्न स्कूलों के मैरिटोरियस बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें आरएस मॉडल स्कूल, बीसीएम, गवर्नमेंट स्कूल सिमिट्री रोड, टैगोर पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल पीएयू भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
डॉ. रविंदर कौर धालीवाल ने कहा कि इस कोर्स में स्टूडेंट्स को साइंस एग्रीकल्चरल साइंस से जुड़ी नई टेक्नीक्स टेक्नॉलॉजी के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिसमें बायोटेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी, हाइड्रोपोनिक, सस्टेनेबल फार्मिंग, एनवायरमेंट, वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट के बारे में बताया जाएगा।
इसी कोर्स के दौरान बच्चों को 11 फरवरी को कपूरथला स्थित साइंस सिटी भी ले जाया जाएगा। डीएसएस प्रदीप कपूर ने बताया कि इस कोर्स के लिए सिर्फ मैरिटोरियस स्टूडेंट्स का ही चुनाव किया गया है। जिससे की उनकी जानकारी में इजाफा किया जा सके। जालंधर पटियाला में भी इस कोर्स के तहत स्टूडेंट्स को जागरूक किया जाएगा। इसी के साथ इन स्टूडेंट्स की काउंसलिंग भी की जाएगी।
पीएयू में मैरिटोरियस स्टूडेंट बायोटेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नॉलॉजी, हाइड्रोपोनिक, सस्टेनेबल फार्मिंग, एनवायरमेंट, वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट के बारे में समझाते हुए।
पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी का मोटिवेशन प्रोग्राम शुरू