- Hindi News
- बच्चे को अगवा करने वाला पिता साथियों संग गिरफ्तार
बच्चे को अगवा करने वाला पिता साथियों संग गिरफ्तार
जमालपुरकेमुंडियां इलाके की जग्गा कॉलोनी से 6 साल के भवनजीत सिंह उर्फ काका को अगवा करने वाले उसके पिता अमनप्रीत सिंह, उसके साथी विकास सिंगला और बलदेव सिंह बब्बू को थाना जमालपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से उनके अन्य साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ बच्चे की मां रूपिंदर कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के दौरान काम में लाई गई कार और एक्टिवा भी बरामद कर ली है। जानकारी रे लिए अमरजीत का अपनी प|ी से अदालत में केस चल रहा है। अमरजीत प|ी पर तलाक के लिए दबाव बना रहा था। जिसके चलते ही उसने दोस्तों के साथ मिलकर बेटे को अगवा कर लिया। अमरजीत प्रॉपर्टी डीलिंग और कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है।
एडीसीपी सतवीर सिंह अटवाल ने बताया कि योजना के अनुसार अमरजीत एटीएम की मरम्मत करने वाले विकास सिंगला के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जग्गा कॉलोनी गया। काका अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। वह उसे पतंग का लालच देकर एक्टिवा पर बैठाकर भाग निकला। कुछ दूर एक्टिवा से जाने के बाद बलदेव सिंह बब्बू की कार में सवार होकर भाग निकले और एक्टिवा वहीं छोड़ दी।
पुलिस ने बताया कि अमरजीत ने बच्चे को ढाबा रोड पर स्थित एक महिला के ढाबे में यह कह कर छोड़ दिया कि उनका पंचायती फैसला हो रहा है और वह कुछ देर तक आकर बच्चे को ले जाएगा। फिर खुद घर जाकर सो गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को खंगालते हुए पता लगाया और अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछने पर उसने सारी सच्चाई बचा दी। पुलिस आरोपी के पिता सतविंदर सिंह को भी खोज रही है।
ढाबे पर महिला के पास छोड़ने के बाद घर जाकर सो गया आरोपी
थाना जमालपुर की पुलिस अगवा बच्चे को उसकी मां को सौंपते हुए।