पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैंगस्टर से बदला लेने के लिए मंगवाईं पिस्तौल, दो गिरफ्तार

गैंगस्टर से बदला लेने के लिए मंगवाईं पिस्तौल, दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैंगस्टरसेबदला लेने के लिए यूपी से दो पिस्तौल मंगवाने वाले अमृतसर के अमरजीत सिंह उर्फ सोना को थाना जीआरपी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले पकड़े गए आरोपी नवतेज सिंह की निशानदेही पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जोनल इंस्पेक्टर मुरलीधर ने बताया कि इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। नवतेज सिंह पर शक हुआ तो उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने की कोशिश की। मगर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्तौल बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त अमरजीत सिंह उर्फ मोना के कहने पर ही यूपी से पिस्तौल लेकर आया था। उसकी निशानदेही पर आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

अमरजीत सिंह के अनुसार उसकी गैंगस्टर जग्गी के साथ पुरानी रंजिश चली रही है। जग्गी ने उसके साथ कई बार मारपीट कर बेइज्जत किया है। वह अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए नयाबनाने की फिराक में था। जिस पर उसने खेतों में लेबर का काम करने वाले यूपी के एक युवक से बात की थी। उसने ही यूपी में उसके लिए 20 हजार रुपए के दो पिस्तौल खरीद कर दिए। जिसे लेने के लिए उसने अपने साथी नवतेज को भेजा था। जांच टीम के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है