पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंटिंग प्रेस के टूटेे ताले, पड़ोसी ने शोर मचाया तो भागे चोर

प्रिंटिंग प्रेस के टूटेे ताले, पड़ोसी ने शोर मचाया तो भागे चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरियामोहल्ला इलाके में एक प्रिंटिंग प्रेस के ताले तोड़कर चोरों की कोशिश कर रहे चोरों को देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। जिससे आरोपी फरार हो गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी। जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे और थाना कोतवाली की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अरिया मोहल्ला के ही रहने वाले सुमित बादिश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने घर के पास ही प्रिंटिंग प्रेस लगाई हुई है। वह रात को फैक्ट्री बंद करके घर चला गया। देर रात को चोर फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। ताला टूटने की आवाज सुनकर फैक्ट्री के पड़ोस में रहने वाले चोरों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। फंस जाने के डर से चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है