- Hindi News
- फूलों सी नाजुक है जिंदगी, ट्रैफिक रूल्स तोड़कर ना गंवाए
फूलों सी नाजुक है जिंदगी, ट्रैफिक रूल्स तोड़कर ना गंवाए
सड़कहादसोंको रोकने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे हादसों के खिलाफ महाअभियान में जुड़ने के लिए लुधियाना पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी आगे आए हैं।
रविवार को ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के मेंबर जसपाल सिंह बंटी और संजीव चौधरी ने अपने साथियों के साथ चौड़ा बाजार में लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में अवेयर किया। उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों को गुलाब के फूल देकर ट्रैफिक रूल्स के बारे में समझाया। जसपाल सिंह बंटी ने गाड़ी चलाने वालों को समझाते हुए कहा कि हमारी जिंदगी फूलों जैसी नाजुक है। ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं करके इस जिंदगी को सड़कों पर ना गंवाए। इस दौरान कमेटी के मेंबरों ने कार चला रहे लोगों को सीट बेल्ट लगाने, फोन पर बात करने और नशा करते गाड़ी चलाने की अपील की।
संजीव चौधरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी फैशन के कारण हेलमेट नहीं पहनती है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि फैशन ही हमारी जिंदगी का खतरा बन सकता है। जसमीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि हमारी तरफ से सभी बाजारों में जाकर लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर जसपाल सिंह बंटी, संजीव चौधरी, जसमीत सिंह मक्क्ड़, सरबजीत सिंह शशी, सुमन ग्रोवर, शमशेर शम्मी मौजूद थे।
ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के मेंबर्स ने लोगोंं को किया अवेयर
हादसों के िखलाफ
भास्कर महाअिभयान