पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मन के मैल को दूर करने में सहायक राम कथा

मन के मैल को दूर करने में सहायक राम कथा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसनातन धर्म मंदिर विशाल नगर पक्खोवाल रोड में मंदिर कमेटी की ओर से प्रधान प्रदीप खन्ना की अध्यक्षता में शिवरात्रि के अवसर पर 9 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्रथम प्रदीप खन्ना, प्रेम बत्तरा परमिंदर महाजन, राहुल कौशल बीके तिवारी हरमेश मोदगिल, दर्शन कुमार, चौधरी राजवीर सिंह , मधुसुदन ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर पूजन किया।

इस अवसर पर श्री श्री 1008 स्वामी राम सरनदास महाराज एवं बाल संत मनोज महाराज जनकपुरी वालों ने अपनी मधुर वाणी से राम कथा से भक्तों को पावन किया। इस अवसर पर संत मनोज ने कहा कि राम कथा सुनने मात्र से कलयुग में पापों का नाश होता है। मन के मैल को दूर करने में सहायक राम कथा जन्म-मरण और रोग की नाशक है। उन्होंने कहा कि राम कथा को केवल श्रवण ही ना करें बल्कि इस अपने जीवन में भी अमल में लाएं। इलरे उपरांत महिला मंडल ने भजन कीर्तन कर आए हुए भक्तों को निहाल किया। प्रभु आरती से कथा को विराम दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदीप खन्ना, महर चंद चुघ, हरमेश मोदगिल और इलाका निवासी मौजूद रहे।

श्री सनातन धर्म मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर राम कथा करवाई

श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित राम कथा में उपस्थित श्रद्धालु। फोटो: भास्कर