- Hindi News
- रथयात्रा में हिंदू संयुक्त मोर्चा के सदस्य लहराएंगे भगवा ध्वज
रथयात्रा में हिंदू संयुक्त मोर्चा के सदस्य लहराएंगे भगवा ध्वज
महाशिवरात्रिमहोत्सव कमेटी द्वारा 14 फरवरी को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा में स्वामी सुखपाल महाराज के नेतृत्व में सैकंडों हनुमान भक्त शिव महिमा का गुणगान करते हुए शामिल होंगे। वहीं हिन्दू संयुक्त मोर्चा के स्वयंसेवक राजीव टंडन और वरुण मेहता की अगुवाई में रथयात्रा मार्ग पर घास मंडी चौक में भगवा ध्वज लहरा कर गुलाब के फूलों से भोले बाबा का स्वागत करेंगे।
यह जानकारी महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा, राकेश चौधरी ने स्वामी सुखपाल, हिंदू संयुक्त मोर्चा प्रमुख राजीव टंडन और वरुण मेहता, युवा जागृति मंच के महेश शर्मा को रथयात्रा का निमंत्रण देने के पश्चात कमेटी सदस्यों की मीटिंग में दी। रथयात्रा की रूपरेखा बताते हुए प्रवीण मल्होत्रा, फकीर चंद, अजय गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा मार्ग पर 101 स्थानों पर भोले बाबा का स्वागत, आरतियां भंडारे लगाकर भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। महोत्सव कमेटी की तरफ से रथयात्रा मार्ग पर लंगर प्रसाद की व्यवस्था करने वाले भक्तों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रथयात्रा 14 फरवरी को सिविल अस्पताल के समीप से शुरु होकर फील्डगंज, चौड़ा बाजार आदि इलाकों से होते हुए प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में महंत नारायण पुरी और महंत दिनेश पुरी द्वारा प्रभु आरती के साथ संपन्न होगी।
महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के ओहदेदार स्वामी सुखपाल महाराज, हिंदू संयुक्त मोर्चा और युवा जागृति मंच के सदस्यों को रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए।