‘भगवान से रिश्ता कभी नहीं छूटता’
भगवानशिव अति कल्याणकारी है और अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होने वाले हैं। प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यह विचार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा राहों रोड पर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में साध्वी सौमया भारती ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह संसार की अटल सच्चाई है कि संसार के सारे रिश्ते नाते जीवन में कहीं कहीं छूट जाते है।
लेकिन प्रभु से जोड़ा गया रिश्ता कभी नहीं छूटता। भजन संध्या में साध्वी रीना भारती, साध्वी ज्योति भारती, साध्वी सोनिया भारती ने प्रभु भक्ति के मधुर भजनों का गायन करके श्रोताओं को मंत्रमुगध कर दिया। भजन से भाव विभोर हुए श्रद्धालुओं में भक्ति की रसधारा बहने लगी। भजन संध्या के इस शुभ अवसर पर मेघराज सिंह, जसवीर सिंह, मदन लाल, सौरव कुमार, संदीप सिंह ढिल्लों, बलबीर सिंह कुलार आदि मौजूद रहे।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से राहों रोड पर आयोजित भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु। फोटो: भास्कर