पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की जली हुई मिली लाश

महिला की जली हुई मिली लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |लाडोवाल स्थितटाइगर सफारी के नजदीक के जंगल से एक महिला की जली हुई लाश मिली है। महिला का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से जला हुआ है। जिससे उसे पहचानने में दिक्कत रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि महिला की उम्र 30-32 साल है। महिला की बॉडी 50 से 60 फीसदी जल चुकी है। सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को टाइगर सफारी के मुलाजिमों ने उन्हें जानकारी दी कि टाइगर सफारी के नजदीक जंगल एरिया में एक महिला की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि महिला की जीभ बाहर निकली हुई थी। जिससे ऐसा लग रहा है कि महिला का गला घोंटने के बाद उसे जलाया गया है।