स्कूल ऑफ डे में वर्ल्ड डेफ-डे मनाया
लुधियाना|दैनिक भास्करकी ओर से स्कूल ऑफ डेफ चिल्डर्न में वर्ल्ड डेफ-डे मनाया गया। इस प्रोग्राम में स्कूल के स्टाफ बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इस मौके पर स्कूल में डांस प्रतियोगिता स्पोटर्स प्रतियोगिता करवाई गई। इस कंपीटिशन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को दैनिक भास्कर की ओर से पुरस्कार दिया गया। इस दौरान मुख्य मेहमान सतलुज क्लब की कलचर सेक्रेटरी रुचि बावा सोनल अरोड़ा पहुंची। मुख्य मेहमानों की तरफ से स्कूल के बच्चों को दोपहर का भोजन करवाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉली और जनरल सेक्रेटरी प्रमोद दादा ने इस कंपीटिशन के लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद किया और मुख्य मेहमानों को भी सम्मानित किया।