पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुस्तक विमोचन और काव्य गोष्ठी कल

पुस्तक विमोचन और काव्य गोष्ठी कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|समराला चौकस्थित प्रीत साहित्य सदन के प्रांगण में वरिष्ठ शिक्षाविद डाॅक्टर हरनेक सिंह कैले की नव प्रकाशित पुस्तक ‘भारतीय शिक्षा चौहारे पर’ का विमोचन रविवार को किया जाएगा। यह पुस्तक भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस पुस्तक में शिक्षा के विभिन्न पहलुआें से चिन्हित करके सरल समाधान समावेश किए गए हैं। लेखक ने लगभग 6 दशको के अध्यापन अनुभवों को अंकित किया है। इस अवसर पर प्रोग्राम की अध्यक्षता डाक्टर ज्ञानी देवी गुप्ता करेगी। मुख्य मेहमान के तौर पर पंजाबी कवि विलोचन लोची पधारेंगे। इसी के साथ कार्यक्रम में पुस्तक पर चर्चा भी की जाएगी, जिसके बाद सभी अपने भावों को व्यक्त करेंगे। इसी के साथ काव्य गोष्ठी में कवि शायर अपने-अपने कलाम को पेश करेंगे। मंच का संचालन डाॅक्टर संजीव डाॅबर द्वारा किया जाएगा।