पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधार दिए पैसे वापस मांगने पर पीटा

उधार दिए पैसे वापस मांगने पर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उधारदिए गए पैसे वापस मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। पैसे देने वाले युवक ने उसे बहाने से बुलाकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। दुगरी के रहने वाले परमिंदर सिंह ने इस बारे में थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 20 सितंबर को वह कचहरी आया तो उसे खन्ना का रहने वाला गुरचरण सिंह मिल गया। जिसने उससे तीस हजार रुपये उधार लिए थे। परमिंदर ने बताया कि जब उसने गुरचरण से उसके पैसे वापस करने के लिए कहा तो उसने उसे एक बजे कचहरी के पीछे मॉडल ग्राम वाली साइड पर बुलाया। जैसे ही वह कचहरी के पीछे पहुंचा तो गुरचरण सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो तीनों भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में गुरचरण और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।