पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 142 लोगों ने करवाई जांच

कैंप में 142 लोगों ने करवाई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लब लुधियाना ग्रेटर ने सतलुज ग्रामीण बैंक की कमालपुरा ब्रांच के साथ मिलकर कमालपुरा में फ्री हार्ट और ऑर्थोपेडिक चेकअप कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन बैंक के चेयरमैन भूपिंदर सिंह कंवल ने किया।

क्लब प्रधान और बैंक के सीनियर मैनेजर लायन संजीव मोंगा ने बताया कि एसपीएस अपोलो हॉस्पिटल लुधियाना के डॉक्टर की मदद से लगाए गए कैंप में 142 लोगों को चेकअप किया गया। उन्होंने बताया कि क्लब हर वक्त लोगों की मदद के लिए तैयार रहता है। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को वर्ल्ड लायंस दिवस के अवसर पर दुगरी में पंचम हॉस्पिटल की टीम की मदद से फ्री हार्ट, ओर्थो, सहित जनरल चेकअप का आयोजन किया जा रहा जा रहा है। इस अवसर पर महेश मित्तल, गौरव कुमार, गुरविंदर सिंह, रेखा रानी, बलबीर सिंह, सहित कई लायन मेंबर मौजूद थे।