पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश : सैनी

मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश : सैनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरेऊपर विरोधी पार्टी झूठे आरोप लगाकर मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि मैं अपना केस खुद लड़ सकूं। यह कहना था बलवंत सिंह सैनी का। बलवंत सिंह का कहना था कि वह जज की मंजूरी के बाद ही अपना केस लड़ रहे हैं।

उनका आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोग उन पर अपनी मर्जी से केस लड़ने की बात कहकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस के पास शिकायतें देकर उन पर कार्रवाई करने की बात कह रह हैं। बलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने 2010 और 2011 में एक व्यक्ति के साथ ब्याज पर पैसे लिए थे और बदले में उनसे खाली स्टाम पेपर पर साइन करवाए गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने सारे पैसे वापस कर दिए थे। उनके द्वारा साइन स्टाम पेपरों के सहारे उक्त व्यक्ति उनके दो प्लाटों पर कब्जा कर लिया और कोर्ट में केस कर दिया।

उनके द्वारा किया गया वकील भी केस चलते बीच में ही केस लड़ने की बात कहकर पीछे हट गया। जिसके बाद उन्होंने जज की इजाजत के बाद मई 2014 को खुद अपना केस की वकालत करनी शुरू कर दी। लेकिन विरोधी पक्ष के लोग उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा रहे है, कि मैं खुद को वकील बताकर लोगों के वह अपने केस लड़ता हूं। विरोधी पक्ष झूठे आरोप इस लिए लगा रहे है ताकि मैं अपना केस ना लड़ सकूं और वह केस जीत जाए।