पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नूरवाला रोड पर 6वां जागरण आज

नूरवाला रोड पर 6वां जागरण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयमां छिन्नमस्तिका परिवार एवं मां दुर्गा परिवार की ओर से 6वां भव्य जागरण 27 सितंबर को बसंत विहार नूर वाला रोड पर बड़ी धूमधाम से करवाया जाएगा। जागरण के संबंध में शुक्रवार को गीता मंदिर दरेसी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न 21 शक्तिपीठों से मां की पवित्र ज्योतियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गीता मंदिर से विधायक सुरिंदर डाबर, वेद प्रकाश वेदी, अशोक जैन, प्रदीप जैन, लवली भंडारी, बिट्टू जैन, लक्की शर्मा, अंकित जैन, रु पेश शर्मा, अंकित गुप्ता आदि की उपस्थित में शोभायात्रा की शुरुआत अनिल पारती ने नारियल फोड़कर की। गीता मंदिर से शुरु होकर यह शोभायात्रा शिवपुरी रोड, टूटियां वाला मंदिर, न्यू शिवपुरी से होते हुए नूर वाला रोड स्थित बसंत विहार पहुंची। जहां श्री प्रेम धाम के प्रमुख सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा, पंडित अजय वशिष्ठ, विपन विनायक आदि की अगुवाई में महाआरती की गई। शोभायात्रा का टूटियां वाला मंदिर के पास पहुंचने पर राजेश जैन बॉबी, महेश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, तरसेम लाल अग्रवाल, हिमांशु वालिया, पंकज भनोट, ओम प्रकाश गुंबर आदि ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि 27 सितंबर को आयोजित होने वाले भगवती जागरण में प्रसिद्ध गायक महामाई का गुणगान करेंगे।