पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सनातन धर्म मंदिर में गरबा समारोह

सनातन धर्म मंदिर में गरबा समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोचरमार्केट स्थित सनातन धर्म मंदिर में गुजराती समाज की तरफ से मां के नवरात्रों के शुभ अवसर पर नव रात्री डांडिया गरबा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह नौ दिन लगातार चलता है। जिसमें पूरा गुजराती समाज भाग लेता है। पूरा समाज नौ दिन मां के रंग में रंगा हुआ नजर आता है। यह समारोह पिछले 14 सालों से मनाया जा रहा है। जिसमें बच्चे,आदमी,औरतें सभी भाग लेते हैं। इस दौरान सभी गुजारती कल्चरल ड्रैस पुरुष कुर्ता पायजामा औरतें साड़ी, लहंगा चोली पहन कर एक सर्कल बनाकर स्टिक के साथ मां के पौराणिक गानों पर गरबा डांडिया खेलते हंै। समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम मां दुर्गा जी की 8.30बजे आरती करके, उनसे आर्शीर्वाद लेकर फिर 9 से11 बजे तक गरबा डांडिया खेला जाता है। इस अवसर पर दिनेश महत्ता, भरत शाह, दलीप दोषी,हरेश पटेल, जिगनेश पटेल, दक्षा बहन, जयेश भाई, रामजी भाई, रमेश पटेल उपस्थित रहें।