पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल खेल में बच्चों को दे रहे हैं धर्म का ज्ञान

खेल-खेल में बच्चों को दे रहे हैं धर्म का ज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किचलूनगर मेन मार्केट में पिछले 29 साल से लग रहे दशहरे मेले में रावण दहन के साथ-साथ बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ ही धर्म का ज्ञान भी दिया जा रहा है। दशहरा कमेटी के प्रधान आरपी गोसाईं बताते हैं कि यहां झूलों के साथ हर दिन बच्चों के क्रिकेट टूर्नामेंट, हेल्दी बेबी शो, सास्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, संगीत एवं गायन प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए तंबोला और म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। गोसाईं बताते हैं कि संगीत और गायन प्रतियोगिता में डेफ एंड डंब स्कूल, सरकारी स्कूल किचलू नगर ब्लाइंड एंड रिहेबलिटेशन ट्रेनिंग स्कूल के बच्चे भाग लेते हैं। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चे धार्मिक चित्र और पर्यावरण सरंक्षण के चित्र बनाते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर बच्चे को पुरस्कार भी दिए जाते है।

29साल से एक कारीगर बना रहा रावण का पुतला: सभापतिडॉ. राजिंदर सोई बताते हैं कि पिछले 29 साल से मुजफ्फर नगर के इश्ताक अहमद रावण का पुतला बना रहे हैं। जो इस बार 45 फुट का रावण बनाने में जुटे हैं।

शोभायात्रा30 सितंबर को: कमेटीकी ओर से भगवान राम जी की भव्य शोभायात्रा 30 सितंबर को निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा किचलू नगर ब्लॉक बी, सी, डी, इ, एफ से होते हुए दशहरा ग्राउंड किचलू नगर में संपन्न होगी। सरकारी हाई स्कूल किचलू नगर के बच्चे 2 अक्टूबर को नाटक का मंचन करेंगे। जिसमें भ्रूण हत्या और पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देंगे। 3 अक्टूबर के विजय दशमी वाले दिन पंजाबी और हिंदी में शबद गायन, और भजन सुनाएंगे। जिसके लिए मोनिका गोसाईं इन बच्चों को ट्रेनिंग दे रहीं हैं।

दशहरा कमेटी किचलू नगर के सदस्यों की ओर से समय-समय पर डेफ एंड डंब स्कूल के बच्चों को कॉपियां, किताबें, और स्वेटर दिए जाते हैं। इसके अलावा फ्री मेडिकल और आई चेकअप कैंप भी लगाए जाते हैं ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

डॉ. अविनाश विग, अध्यक्ष आरपी गोसाईं, राजिंदर सोई, वरिंदर गांधी, परकाश चोपड़ा, बलदेव सहाय सिंगला, डॉ. केएल खेड़ा, हरि राम, एडवोकेट संदीप कपूर, संजय गोसाईं, धर्मवीर कपूर, आरके गोस्वामी, केसी गुप्ता, अविनाश शर्मा, टीएल धीर, टीआर स्वामी, अनिलेष मिश्रा, संजीव पोपली, हेमराज शर्मा, सोमनाथ जिंदल, प्रो. आरएल अग्रवाल, पुरुषोत्तम निर्मल, बिट्टू भुल्लर, राजिंदर कालड़ा, एसके जॉन, हरीश अरोड़ा