श्री राम की सिंहासन यात्रा निकाली
लुधियाना|श्रीराम लीलाकमेटी द्वारा प्राचीन ठाकुरद्वारा नौहरियां से भगवान राम की सिंहासन यात्रा निकाली गई। सिंहासन यात्रा से पूर्व ठाकुरद्वारा नौहरियां में महंत कृष्ण बावा द्वारा भगवान राम, भाई लक्ष्मण, भाई भरत और भाई शत्रुघन के स्वरूपों का तिलक अभिषेक किया गया। तत्पश्चात ठाकुरद्वारा से शुरु होकर यह सिंहासन यात्रा चौक निक्का मल सर्राफ, हजूरी रोड, माधोपुरी, श्रीराम मंदिर, वाल्मीकि घाटी चौक, वेट गंज, सैदां चौक, पुराना बाजार से होते हुए श्रीराम लीला मैदान पहुंची। कमेटी की ओर से बड़े पर्दे पर श्रद्धालुओं को रामायण दिखाई गई। धनुष लीला के प्रसंग के पश्चात सिंहासन यात्रा राम लीला मैदान से वापस प्रताप बाजार, चौक गिरजाघर, चौड़ा बाजार, मलेरी गली से होते हुए वापस ठाकुरद्वारा में आकर संपन्न हुई।
भगवान राम की सिंहासन यात्रा में उपस्थित कमेटी के सदस्य।