पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘एग्जीबिशन विद कॉज’ की शुरुआत होगी आज से

‘एग्जीबिशन विद कॉज’ की शुरुआत होगी आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘कार्निवालऑफ लाइट्स 2014’ दो दिवसीय एग्जीबिशन की शुरुआत शनिवार को होगी। आठवीं एनीवर्सरी के साथ 17वीं बार इस एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। ज्वाय विवरे की दिव्या ढांडा निर्दोष स्कूल फॉर मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के साथ मिलकर इस एग्जीबिशन को साल 2006 से लगाती रही हैं। उन्होंने बताया कि इस एग्जीबिशन के जरिए वुमन एंटरप्रेन्योर्स को आगे लाना ही उनका सबसे बड़ा मकसद है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर साल ही नए एंटरप्रेन्योर्स को मौका दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 65 स्टॉल्स लगेंगे, जिसमें ज्यादातर स्टॉल्स वुमन एंटरप्रेन्योर्स अपने खुद के बनाए प्रॉडक्टस को शहरवासियों के सामने पेश करेंगे। शहरवासियों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ज्यूलरी ड्रेस डिजाइनर्स भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत ही इस एग्जीबिशन को लगाया जाता है। जिसमें 50 फीसदी नए पार्टनर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसी मौके पर ज्वैलरी डिजाइनर वरुणा डी जैन की तरफ से दीवान खास में ज्वैलरी ट्रंक शो भी लगाया जाएगा। फेस्टिव सीजन मेंस वियर की भी इस एग्जीबिशन में पहली बार प्रदर्शनी की जाएगी। जिससे कि मेंस भी इस एग्जीबिशन का फायदा उठा सकें। निर्दोष स्कूल की चेयरपर्सन मृदुला जैन ने बताया कि स्कूल के स्पेशल बच्चे भी इस एग्जीबिशन में अपना स्टॉल लगाएंगे, जिसमें उनकी बनाई हुई कई चीजें पेश की जाएंगी।