पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपदा से बचा सकता है वेस्ट मटीरियल

आपदा से बचा सकता है वेस्ट मटीरियल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में पड़ा वेस्ट मटीरियल आप को बाढ़ जैसी कुदरती आपदा से बचा सकता है। इसके लिए बस जरूरत है, तो थोड़ी समझदारी की। घर में पड़े बेकार सामान का इस्तेमाल कर उससे बच सकते हैं। इसके लिए खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल, थर्माकोल. फुटबाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के बाद वहां पर फंसे लोगों का हाल देख कर लुधियाना के गवर्नमेंट माडल स्कूल माडल टाउन की प्रिंसिपल कुसुम लता ने वेस्ट मटीरियल के इस्तेमाल कर स्टूडेंट्स को ऐसी आपदा से बचाने के तरीके बताए हैं। प्रिंसिपल कुसुम लता ने स्टूडेंट को प्रैक्टिकल तैयार करके बाढ़ से बचने की तकनीक सिखाई। इसमें अगर आप के पास खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल है, तो आप उसको रस्सी के साथ ऊपर से नीचे से बांध कर एक लेयर तैयार करें, जिसके जब आप उनको अपनी कमर पर डबल लेयर के साथ बांधेंगे तो वह आसानी से पानी में तैर कर बाहर निकल सकते हैं। वहीं इस तरह अगर आप के पास थर्माकोल की शीट है तो आप पाॅलीथिन से उसे रैप कर ले। इससे उस मेंं पानी भर पाए। पाॅलीथिन के साथ रैप करने के बाद उसे आगे और पीछे जैकेट के स्टाइल में बांधे और आप उससे पानी में डूबेंगे नहीं बल्कि आसानी से तैर कर बाहर निकल सकते है। वहीं बच्चों के खेलने वाली बडी बाल भी आप को पानी में डूबने से बचा सकती है। इसके लिए आप को बाल को अपनी बाजुओं और ठोडी ने नीचे ऐसे फिट करनी है कि वह खींच के नहीं, बल्कि आप उसका सहारा लेकर पानी से बाहर निकल सके।