- Hindi News
- रायन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे
रायन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे
लुधियाना|दुगरी स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंड पेरेंटस डे मनाया गया। इस दौरान स्कूल को चारों आेर से खूबसूरत तरीके के साथ सजाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बढ़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्कूल में बच्चों के दादा दादी नाना नानी को बुलाया गया। वहीं स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत बाइबल प्रभु भक्ति के साथ की गई। स्कूल में बच्चों की आेर से रंगारंग प्रोग्राम पेश किया गया। जिसमें बच्चों ने नानी तेरी मोरनी को मोर दादी आम्मा दादी आम्मा मान जाआे के गानों पर डांस पेश किया गया। इसी के साथ माॅन्टेसरी के छात्र ने तेरी है जम़ीन तेरा आसमान का गाना सुनाया गया। छात्रों ने कार्यक्रम में भांगड़ा भी पेश किया। बच्चों के ग्रैंड पेरेंटस के बीच विभिन्न प्रकार के खेल करवाए गए। जिसमें रैंप शो, गायन प्रतियोगिता तथा इंस्टेंट रैस्पी की प्रतियोगिता शामिल रही। इसी के साथ स्कूल में विजेता रहने वाले ग्रैंड पेरेंटस को इनाम देकर सम्मानित किया गया।