मॉन्टेसरी स्कूल में हुआ कंपीटिशन
लुधियाना|बाल भारतीपब्लिक स्कूल में मॉन्टेसरी विंग के डांस कंपीटिशन ‘सेलिब्रेशन फोरएवर’ का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 150 से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने फाइनल राउंड के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्री नर्सरी की सीरत कुमरा, धृति और गिरिशा ने रंग बिरंगे कपड़ों में सज कर शानदार कोरियोग्राफी पेश की। वहीं, मॉन्टेसरी वन के हुनर सिंगला, अर्शदीप कौर, इशाना, हंसिका, जप कौर, अनन्या और त्रिशनूर ने बॉलीवुड नंबर्स पर डांस पेश कर सभी लोगों का मनोरंजन किया। वहीं, मॉन्टेसरी टू के मान्या, हरनूर और हरगुन कौर ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी लोगों को अपने पांव थिरकाने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल पूनम डोगरा ने सभी स्टूडेंट्स की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी लोगों का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन किया है। उन्होंने बच्चों को इसी तरह अच्छी प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया।