पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में लगाया फंदा

दुकान में लगाया फंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी के ससुरालियों, पुिलस से परेशान पिता ने जान दी

मोगा | कच्चादोसांझ रोड निवासी बिक्कर सिंह ने बेटी के ससुरालियों और पुलिस से परेशान होकर अपनी दुकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह इस बात से आहत था कि ससुराली उसकी बेटी का इलाज नहीं करवा रहे थे। 4 दिन पहले उससे मारपीट भी की गई थी। सोमवार को पुलिस ने उन्हें लुधियाना थाने में बुलाया था। इससे पहले उनके जमाई ने फोन पर धमकाया था। बिक्कर की बेटी सुखवंत कौर की शादी 18 फरवरी 2009 को लुधियाना में अजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बाजुओं में इंफेक्शन हो गया था। बिक्कर सिंह ने सुसाइड नोट में दामाद अजय कुमार, उसकी बहन, मां-पिता के साथ एमएलए बैंस को भी आरोपी बताया है। पुलिस ने एमएलए बैंस को छोड़ अन्य सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। {पढ़ें|पंजाब फ्रंट पेज