दुख निवारण साहिब में हवन यज्ञ कराया
गांवधांधरा स्थित ब्रह्मज्ञानी बाबा रामदास जी और ब्रह्मज्ञानी खेमदास जी के तपोस्थान दुख निवारण साहिब में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगला शिवाला के महंत नारायण दास पुरी ने बाबा जी की समाधियों पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की। इस अवसर पर बाबा जी की समाध पर मौजूद संगत के लिए जलेबियाें का लंगर लगाया गया। जिसका शुभारंभ वैरागी महामंडल ऑल इंडिया के प्रधान कृष्ण कुमार बावा ने किया। इस अवसर पर तपोस्थली के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह धांधरा ने कहा कि हम सबको धर्म समाज सेवा के कार्यों मे अपना योगदान देना चाहिए। जिससे की समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। इस दौरान उन्होंने संगत नाम जपने, कीर्तन करने सेवा करने के लिए प्रेरित किया। तपोवन स्थान पर आयोजित हवन यज्ञ के इस अवसर पर रणजीत सिंह, अजमेर सिंह, मलकीत सिंह, दलजीत सिंह, पंच रवीशेर सिंह, सरपंच गुरमुख सिंह, शिव कुमार, धरमिंदर बावा, तरलोचन सिंह, जसविंदर सिंह, करमजीत सिंह उपस्थित रहे।