- Hindi News
- संस्था की पहली वर्षगांठ पर कैलेंडर रिलीज किया
संस्था की पहली वर्षगांठ पर कैलेंडर रिलीज किया
लुधियाना|सर्किट हाउसमें डॉक्टर अंबेडकर दलित विकास मंच की मीटिंग का संस्था के प्रधान संजीव एकलव्य की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस दौरान मीटिंग में संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ओहदेदारों द्वारा बाबा साहिब जी की तस्वीर वाला कैलेंडर रिलीज किया गया। मीटिंग में उपस्थित संस्था के सभी ओहदेदार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजीव एकलव्य ने कहा कि बाबा साहिब जी के जिस मिशन को पूरा करने के लिए इस संस्था की स्थापना की थी, हमारी संस्था धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की आेर बढ़ रही है। उन्होंनें कहा कि जो बच्चे किसी कारण मैट्रिक के पश्चात आगे नही पढ़ पाए, ऐसे बच्चों की अलग-अलग टीमें बनाकर उनको शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर बलेश्वर दैत्या, विनोद कुमार, राजिंदर काका, शामलाल मोटन, सुनील खहरवाल, हंसराज आदया, करन लेखी, रणबीर सिंह, कनौज प्रकाश, सतिंदर लाहौरी, गुरमीत दास, मीता सहोता, रणबीर सिंह, अमित मान, अजय चौहान उपस्थित रहे।