- Hindi News
- सिटी स्टेशन पर अब महीने में दो बार होगी फूड सैंपलिंग
सिटी स्टेशन पर अब महीने में दो बार होगी फूड सैंपलिंग
लुधियाना | फिरोजपुरमंडल के सभी स्टेशन पर महीने में दो बार फूड सैंपलिंग करवाई जाएगी। बीते करीब चार साल से फूड सैंपलिंग बंद पड़ी है। सीनियर डीसीएम अरमेश सिंह ने बताया कि पहले प्रिवेंशन ऑफ फूड एडलट्रेशन एक्ट के तहत फूड सैंपलिंग होती थी। मई 2011 में फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट गया। मंडल के अफसरों से फूड सैंपलिंग की पावर ले ली गई। क्वालिटी कंट्रोल के तहत महीने में दो बार फूड सैंपलिंग करवाए जाने का आदेश किया है। लापरवाहों पर इसमें हैवी पैनेल्टी हो सकती है।