पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर और दुकान में चोरी, 8 तोले सोना, 90 हजार नकदी ले गए

घर और दुकान में चोरी, 8 तोले सोना, 90 हजार नकदी ले गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवाररात एक घर और मोबाइल शॉप के ताले तोड़ कर चोर 90 हजार की नकदी, आठ तोले सोना, एक एलईडी, मोबाइल फोन, दो गैस सिलेंडर अन्य सामान चोरी कर ले गए। पहले मामले में नवीन नगर के राजेश अरोड़ा ने चौकी जगतपुरी के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह परिवार समेत सहारनपुर गए थे। सोमवार को लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर में पड़ी 40 हजार नकदी, 8 तोले सोना, एक एलईडी, एक मोबाइल फोन और दो गैस सिलेंडर ले गए। वहीं शिवपुरी के सुनील गोयल ने थाना सलेम टाबरी में शिकायत दी कि गांव सेखेवाल के पास मोबाइल हट नाम से उनकी दुकान है। सोमवार की सुबह जब दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से 50 हजार की नकदी चोरी करके ले गए।