- Hindi News
- शताब्दी, राजधानी में टिकट के साथ बुक कराएं कुली, कैब
शताब्दी, राजधानी में टिकट के साथ बुक कराएं कुली, कैब
गौतम मुकेश, अमन धुपर। लुधियाना
रेलवेमें वीआईपी ट्रेनों (शताब्दी, राजधानी, शान-ए-पंजाब) में सफर करने के लिए ऑन लाइन टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों के लिए कुली कैब की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए यात्री को बुकिंग के दौरान ही रेलवे किराए के अलावा अलग से भुगतान करना पड़ेगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। फिलहाल आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए यह सेवा दिल्ली चंडीगढ़ में शुरू कर दी गई है। इसके बाद फिरोजपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों लुधियाना, जम्मू अमृतसर स्टेशनों पर सुविधा शुरू की जाएगी। जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के प्रवक्ता संदीप ने बताया कि बुकिंग के दौरान यात्री को अपना नाम विवरण देने के साथ साथ जिस इलाके में जाना है, उसके बारे में भी पूरी जानकारी देनी होगी। गाड़ी पहुंचते ही स्टेशन पर यात्री के नाम की तख्ती लेकर पहले ही कुली कैब ड्राइवर वहां पर मौजूद रहेंगे। पहले इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है।
उसके बाद ही इसे सभी रेलवे मंडलों में शुरू किया जाएगा। रेलवे यात्री तीन दिन पहले तक इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। यात्रियों अगर बुकिंग के दौरान बताए गए सामान से अधिक सामान लेकर आते है तो यात्रियों को इसके लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार फिलहाल यह सुविधा नगर के पाॅश इलाकों सिविल लाइन, बीआरएस नगर, मॉडल टाउन, सराभा नगर, राज गुरु नगर के अलावा कुछ भीतरी इलाकों के लिए भी रखी गई है। इनके लिए किराए भी अलग से तय किए गए हैं। अफसरों के अनुसार टैक्सी ड्राइवर यात्रियों का सामान भी घर पहुंच कर उतार कर रखेंगे। पायलट प्राेजेक्ट सफल होने के बाद ही इसे अगले पड़ाव में शुरू कर दिया जाएगा।
^रेलवे की तरफ से शुरू की जा रही सुविधा यात्रियों के लिए अच्छी है। इससे यात्रियों को काफी आसानी होगी और उनका समय भी बचेगा। इस सुविधा को शुरू करने के साथ-साथ शताब्दी में अन्य सुविधाओं की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। गाड़ियों में खाने-पीने की व्यवस्था को भी ठीक करना चाहिए। -प्रदीपयोगी, कारोबारी
^रेलवेस्टेशन पर कई बार कुलियों से अधिक किराए को लेकर बहस भी हो जाती है और टैक्सी वाले भी पैसेंजर से अधिक वसूली करते हैं। अगर रेलवे यह सुविधा शुरू करता है तो यात्रियों का समय भी बचेगा और कुली टैक्सी ड्राइवर अधिक वसूली भी नहीं कर सकेंगे। -नितिनतांगड़ी , कारोबारी