लुधियाना। कॉन्ट्रेक्टर को डिप्टी कमिश्नर से सुनवाई का मौका देने के चक्कर में अफसरों ने मिनी सेक्रेटेरिएट की मल्टीलेवल पार्किंग में डेली 5 हजार लोगों को मिलने वाली सस्ती पार्किंग की सुविधा छीन रखी है। डीसी ने दो महीने पहले पार्किंग इसके कॉन्ट्रेक्टर भोला एंड कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। फिर कांट्रेक्टर की पिटिशन पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि डीसी ब्लैक लिस्ट करने से पहले कॉन्ट्रेक्टर को सुनवाई का मौका दें।
मगर, इस आदेश को दो हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अफसरों ने आगे कोई स्टेप नहीं लिया। इस वजह से कॉन्ट्रेक्टर के रखे ओवरचार्जिंग और मिसबिहेव के आरोपी कारिंदे बेरोक-टोक काम कर रहे हैं। वहीं, नए कॉन्ट्रेक्ट में घटे पार्किंग रेट्स भी लागू नहीं हो पा रहे हैं। उधर, कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ कंप्लेंट करने वालों का आरोप है कि यह देरी जानबूझकर है ताकि वो 31 मार्च 2015 तक का अपना कॉन्ट्रेक्ट पीरियड पूरा कर ले।
पब्लिक को महंगा पड़ रहा सरकारी दफ्तर आना
ओवरचार्जिंगके साथ महंगी पार्किंग की वजह से मिनी सेक्रेटेरिएट की मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने वाले लोग अलग-अलग दफ्तरों में आने वाले हैं। इनमें सुविधा सेंटर, डीसी ऑफिस, डीटीओ दफ्तर, एजुकेशन डिपार्टमेंट का दफ्तर, एडीसी डी ऑफिस और कोर्ट कांप्लेक्स में जाने वाले आम लोग शामिल हैं। खास बात यह है कि यहां अब भी टू व्हीलर के 12 की जगह 20 रुपए और फोर व्हीलर के 23 की जगह 30 रुपए वसूले जा रहे हैं। यहां कार के लिए 900 और टू-व्हीलर के लिए 2 हजार पार्किंग की केपिसिटी है।
कॉन्ट्रेक्ट पूरा तो फिर क्या फायदा?
अफसरोंके इस रवैये को पॉलीटिकल एप्रोच वाले कांट्रेक्टर को लाभ पहुंचाने की कोशिश माना जा रहा है। बता दें कि पहले तो कांट्रेक्टर के खिलाफ ओवरचार्जिंग, मिसबिहेव और कांट्रेक्ट के वक्त तय हुई शर्तों को फॉलो करने की कंप्लेंट्स पर कोई एक्शन नहीं लिया। फिर डीसी ने पिछले साल 17 दिसंबर को कांट्रेक्टर उसके पार्टनर्स को ब्लैक लिस्ट कर दिया लेकिन कांट्रेक्ट कैंसिल नहीं किया। कांट्रेक्टर को मौका मिला और वो हाईकोर्ट चला गया। अफसर 26 दिसंबर को 96 लाख में एक जनवरी 2015 से 31 मार्च 2016 तक के लिए इसकी बोली भी करवा चुके हैं लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश लागू करने से नए कांट्रेक्टर शामसुंदर को कब्जा नहीं दिया जा सके।
पब्लिक का फायदा: नए कॉन्ट्रेक्ट में कम रेट, ज्यादा टाइम
भोलाएंड कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर 26 दिसंबर को नए कॉन्ट्रेक्ट की बोली के वक्त मल्टीलेवल पार्किंग के रेट घटाकर फ्लैट कर दिए गए थे। इसमें कार अन्य फोर व्हीलर का रेट 23 से घटाकर 20 और मोटरसाइकिल अन्य टू व्हीलर का पार्किंग रेट 12 से घटा 10 रुपए कर दिया था। यही नहीं, नए कॉन्ट्रेक्ट में पार्किंग का टाइम भी 6 घंटे से बढ़ाकर सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक यानी 9 घंटे कर दिया गया। इसके बाद ही व्हीकल मालिक से तीन गुना किराया वसूला जा सकता है।