पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा सेंटर्स में 3 बजे के बाद नहीं ली जा रही प्रॉपर्टी टैक्स की रिटर्न

सुविधा सेंटर्स में 3 बजे के बाद नहीं ली जा रही प्रॉपर्टी टैक्स की रिटर्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। 28 फरवरी से पहले प्रॉपर्टी टैक्स की रिटर्न फाइल कर दस फीसदी रिबेट लेने को नगर निगम के सुविधा सेंटर्स में पब्लिक की भीड़ तो जमकर उमड़ने लगी है, लेकिन दोपहर तीन बजे से इन सेंटर्स के सर्वर बंद होने से रोजाना दर्जनों लोगों को बिना रिटर्न फाइल किए घर लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही माहौल डी जोन सराभा नगर के सुविधा केंद्र में रहा और तीन बजे बिना रिटर्न भरे वापिस लौटा दिए गए लोगों ने निगम के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
इनमें कुछ लोग ऐसे भी थे, जो आधा पौना घंटे से लाइन में थे। इतना ही नहीं इन सेंटर्स में कई अन्य तरह की तमाम ऐसी कमियां हैं, जिनके चलते लोगों को यहां पर आकर सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। जहां पहले गुड पे मास्टर पब्लिक को डेढ़ से दो घंटे लाइन पर खड़ा होना पड़ रहा है, जिनमें अधिकतर सीनियर सिटीजन है।

रिटर्नभरवाने के लिए नहीं मिलता स्टाफ: निगम के सुविधा सेंटर्स में लोगों को सबसे अधिक समस्या मौजूदा साल की रिटर्न भरवाने में रही है। स्टाफ की ओर से पब्लिक को रिटर्न का फार्म भर कर लाने को कहा जा रहा है, जबकि लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं, कि वे रिटर्न कैसे भरें। जिसके कारण सेंटर में आने वाले अधिकतर दर्जनों लोग पहले परेशान हो रहे हैं और मौके पर उनकी सुनवाई करने को कोई मुलाजिम तक नहीं रहता।

वे बीआरएस नगर से सुविधा सेंटर में रिटर्न भरवाने को आए थे, लेकिन तीन बजे उन्हें ये कहकर लौटा दिया गया कि अब टाइम खत्म हो गया है, अब कल आना। -
शुभमशर्मा, निवासी बीआरएस नगर