पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु रविदास के अपमान पर भड़का दलित समाज

गुरु रविदास के अपमान पर भड़का दलित समाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहरके गांव माहिल खुर्द में श्री गुरु रविदास जी को पगड़ी पहनाकर उनकी फोटो फ्लैक्स पर लगाकर अपमान करने पर दलित समाज में रोष है। बेगमपुरा टाइगर फोर्स लुधियाना यूनिट के प्रधान दविन्द्र कुमार बिंदर वाइस प्रधान रणजीत सिंह कलसी की अगवाई में रोष-प्रदर्शन करके उन शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस मौके बिंदर कलसी ने कहा कि जिला नवांशहर के गांव माहिल खुर्द में शरारती लोगों ने श्री गुरू रविदास जी के चित्र को पगड़ी पहनाकर फ्लैक्स लगाकर उनका अपमान किया है। ऐसे शरारती लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों पर जुल्म की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके गिरफ्तार नहीं किया तो सभी रास्ते बंद करके चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर बलविन्दर सांपला, देस राज, बब्बू मेहरवान, सोनू दुग्गल, गौतम कुमार, अमरजीत सिंह, कशमीरी लाल, पवन कुमार, गगन, दुर्गा साबी समेत कई लोग मौजूद रहे।