पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपोलो हॉस्पिटल ने शुरू की हेल्थ इज फर्स्ट कैंपेन

अपोलो हॉस्पिटल ने शुरू की हेल्थ इज फर्स्ट कैंपेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीएसअपोलो हॉस्पिटल ने खालसा कॉलेज फॉर वुमेन के यूथ रेड क्रॉस यूनिट के सहयोग से हेल्थ इज फर्स्ट कैंपेन शुरू की। जिसके तहत स्टूडेंट्स और टीचर्स को प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर के बारे में जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम की चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.रेणु सैनी ने दीप जलाकर की।

ऑब्सट्रेटिक एंड गाइनीकोलॉजिस्ट डॉ.जेनी सरदा गिरन महिलाओं से जुड़े रोगों और उनके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह जानना ज्यादा जरूरी है कि किसी फार्मूले का उपयोग करके इलाज से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। डॉ.जेनी ने कहा कि ये बेहद महत्वपूर्ण है कि आप अपने शरीर के बारे में जाने और अपनी ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। ओपीडी ऑपरेशन्स इंचार्ज शैली अरोड़ा ने सभी का स्वागत किया।

डॉ. जेनी सरदा गिरन ने उन कुछ बिंदुओं के बारे में बताया जब एक महिला को अपने स्वास्थ्य के बारे में विचार करना शुरू कर देना चाहिए ताकि उसे स्त्री रोगों से संबंधित समस्याओं से सुरक्षा प्राप्त हो और अगर इस प्रकार की कोई भी समस्या पेश आए तो उसकी उचित समय पर जांच करवाई जाए। डॉ.रेणु सैनी ने कहा कि इस प्रोग्राम उनके कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए काफी लाभदायक है।