पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. अंबेडकर दलित विकास मंच के स्थापना दिवस पर कैलेंडर जारी

डॉ. अंबेडकर दलित विकास मंच के स्थापना दिवस पर कैलेंडर जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|डॉ. अंबेडकरदलित विकास मंच के पहले स्थापना दिवस पर सर्किट हाउस में साल-2015 का कैलेंडर जारी किया गया। इस मौके पर मंच के प्रधान संजीव एकलव्य ने कहा कि शिक्षा की कमी के कारण मूलनिवासी समाज की हालत दयनीय बनी हुई है। इस कारण संगठन शिक्षा की तरफ खास ध्यान दे रहा है।

संजीव ने कहा कि संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए इस संगठन का गठन किया गया है। आज यह संगठन एक साल का हो गया है।

उन्होंने कहा कि मूलनिवासी समाज की सभी समस्याओं का हल केवल शिक्षा प्राप्ति से ही संभव है। इस कारण संस्था मैट्रिक पास बच्चों को पीएचडी कर रहे स्टूडेंट्स की मदद से हायर एजुकेशन के लिए ट्रेनिंग देगी। इस अवसर पर बालेश्वर दैत्य, विनोद कुमार, राजिंदर काका, शाम लाल मोटन, सुनील खैहरवाल, हंसराज आदिया, करण लेखी, रणवीर सिंह, कन्नौज प्रकाश, सतिंदर लाहौरिया, गुरमीत दास, बूटा मोटन, अमित मान, बलजिंदर, लोकेश जैनवाल अजय चौहान मौजूद रहे।