पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करीमपुरा बाजार मामले की इंक्वायरी करने पहुंचे सतवंत सिंह

करीमपुरा बाजार मामले की इंक्वायरी करने पहुंचे सतवंत सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|बीते महीनेकरीमपुरा बाजार में नगर निगम की ओर से इंक्रोचमेंट कार्रवाई के तहत तोड़ी गई दुकानों के बाद उठे विवाद मामले में बनाई गई जांच कमेटी के सदस्य एडिशनल कमिश्नर सतवंत सिंह ने सोमवार को करीमपुरा बाजार पहुंचें। इस अवसर पर जहां करीमपुरा बाजार मार्केट एसोसिएशन के ओहदेदारों के अलावा इलाका कौंसलर राकेश पराशर भी मौजूद थे। सतवंत सिंह ने पहले बाजार के दुकानदारों से बात की और इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच के स्टाफ के साथ निगम की ओर से तोड़ी गई दुकानों की पैमाइश की। इस अवसर पर सतवंत सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। पैमाइश कर ये देखा जा रहा है कि कौन कौन सी दुकानों पर गलत कार्रवाई की गई है।