बैंक ऑफ इंिडया ने लोन मेला लगाया
बैंकऑफ इंडिया ने रिटेल लोन को बढ़ावा देने के लिए रिटेल लोन कैंप का साउथ सिटी-लुधियाना, मोगा, मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजन किया। इस रिटेल लोन कैंप में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक बी.बुच्ची बाबू, विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान बी.बुच्ची बाबू ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया, रिटेल लोन बहुत ही आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन के उपलक्ष्य में लोन प्रोसेसिंग फीस भी ग्राहक से नहीं ली जा रही। उन्होंने बताया कि बैंक होम लोन 10.20%, वाहन लोन 10.65%, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी 11.70% पर प्रदान कर रहा है। रिटेल लोन को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया 9 फरवरी से 17 फरवरी तक 30 अलग-अलग स्थानों पर रिटेल लोन कैंप का आयोजन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ़ इंडिया टेक्नोलॉजी की सहायता से ग्राहकों को उच्च स्तर की विभिन्न सेवाएं जैसे कि बिना एटीएम कार्ड के तुरंत पैसा ट्रांसफर एवं निकासी, मिस कॉल द्वारा खातों की जानकारी, मोबाइल बैंकिंग एवं इंटरनेट बैंकिंग प्रदान कर रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया पास समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आकर्षक स्कीमें लेकर आया है।