पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के सफाई मुलाजिमों ने की स्ट्राइक

मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के सफाई मुलाजिमों ने की स्ट्राइक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। सिविल हॉस्पिटल का मदर चाइल्ड अस्पताल के सफाई मुलाजिम दो गुटों में बंट गए हैं और हड़ताल कर दी है। एक-दूसरे गुट पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष माता रानी चौक स्थित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के नेता लक्ष्मण द्राविड के पास पहुंचे। उन्होंने शाम सात बजे दोनों पक्षों को बुलाया, मगर बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल सका। अब दोनों गुटों को मंगलवार को बुलाया गया है। उधर, एक पक्ष ने जीए नवराज सिंह बराड़ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

सफाई ठेकेदार हरजिंदर कुमार ने शुक्रवार को जसपाल कौर राखी नामक महिला सफाई मुलाजिमों को काम से हटा दिया था। ठेकेदार का कहना था कि जसपाल कौर जानबूझ कर बाथरूम को ब्लॉक कर देती थी। इसकी शिकायत के बाद ही उसे हटाया गया था। शनिवार को जसपाल कौर ने दर्जनभर सफाई मुलाजिमों को साथ लेकर ठेकेदार के पिता पर अश्लील बात कहने का आरोप लगाते हुए एसएमओ और 181 पर शिकायत दर्ज करा दी। डिपार्टमेंट तौर पर अस्पताल की कमेटी और जसपाल कौर के आरोपों को लेकर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को सोमवार तक मामला सुलझाने का समय दिया था। लेकिन सोमवार को ज्योति ने आरोप लगाया कि जसपाल गुट की महिलाओं लड़कों ने उसे काम करने से रोका और उससे बदसलूकी की। उसने इसकी शिकायत 181 पर की है। इस पर दोनों गुट अलग-अलग खड़े रहकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ठेकेदार हरजिंदर का कहना था कि वह दो महीने से अस्पताल में ही नहीं आया, ऐसे में वह जसपाल कौर के साथ दुर्व्यवहार कैसे कर सकता है।